हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान के तहत बुधवार को मनसा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का तीसरा चरण संपन्न हुआ। अभियान के दौरान मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और आसपास के वन क्षेत्र से करीब 1.5 टन सूखा कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण कराया गया। साथ ही हरित हरिद्वार अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि अभियान में हरिद्वार रेंज, राजाजी टाइगर रिजर्व के 10 कर्मचारी, मनसा देवी मंदिर समिति के पांच सफाई कर्मी और उषा ब्रेका कंपनी लिमिटेड के 20 कर्मचारियों ने भाग लिया। टीम ने पैदल मार्ग, सीढ़ी मार्ग और आसपास के वन क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, पॉलीथीन सहित अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर हटाया। अभियान के दौरान श्रद्धा...