Haridwar News: मनसा देवी पहाड़ी से चट्टान गिरने से भीमगोड़ा में मार्ग बंद
हरिद्वार, अगस्त 11 -- Haridwar News: मनसा देवी पहाड़ी मंगलवार को फिर दरकी। पहाड़ी से बड़ी चट्टान और मलबा गिरने से भीमगोड़ा क्षेत्र में कुंड से खेमानंद मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया। अचानक चट्टान गिरने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ा। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मलबा हटाने का काम शुरू कराया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी मार्ग से चट्टान हटाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मनसा देवी पहाड़ी से अचानक बड़ी चट्टान टूटकर नीचे आ गई। इसके साथ काफी मलबा भी सड़क पर फैल गया। इससे कुंड से खेमानंद मार्ग जाने वाला रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बड़े पत्थरों और मलबे को हटाने के लिए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.