Haridwar News: मनसा देवी परिसर में शांतिकुंज के साधकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के साधकों ने सोमवार को मनसा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें 200 से अधिक साधकों ने भाग लेते हुए मंदिर परिसर और सीढ़ियों की सफाई की और विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। गायत्री महामंत्र और प्रज्ञागीत के सामूहिक गायन के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व के सहयोग से चलाए गए अभियान में स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। शांतिकुंज की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने संदेश में कहा कि स्वच्छ और हरित भारत का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.