Haridwar News: मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान, 19,754 रुपये लौटाए
हरिद्वार, जुलाई 8 -- Haridwar News: विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। परिवहन विभाग के हरिद्वार डिपो में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत व्यक्ति को मनरेगा मजदूर दिखाकर भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हुई जांच में संबंधित व्यक्ति ने 19,754 रुपये की पूरी राशि राजकोष में जमा कर दी। वहीं, लापरवाही पाए जाने पर ग्राम रोजगार सहायक और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लोकपाल मनरेगा बीएस नेगी ने बताया कि उप जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला विकास अधिकारी के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई। शिकायतकर्ता फिरोज, अकिल, तौकिर, राशिद और इकबाल ने आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत पीरपुरा में तालाब की मिट्टी का अवैध विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.