Haridwar News: मध्य हरिद्वार में 30 हजार की आबादी पर पांच घंटे पानी की किल्लत बनी
हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- Haridwar News: पौष क्षेत्र मध्य हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी में सोमवार को उत्तराखंड जल संस्थान ने पानी की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। मरम्मत के लिए क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई बंद की गई। सप्लाई बाधित होने से करीब 30 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। दिन में पांच घंटे लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सोमवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने विवेक विहार कॉलोनी में लीकेज मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। मरम्मत के लिए दोपहर 12 बजे मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई को रोकना पड़ा। इसके लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे पानी की सप्लाई सुचारु हो सकी। सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.