हरिद्वार, जुलाई 8 -- Haridwar News: मध्य हरिद्वार की विवेक विहार कॉलोनी में मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत के चलते बुधवार को करीब छह घंटे तक पांच पंपिंग स्टेशनों से जलापूर्ति बंद रही। इससे लगभग 30 हजार की आबादी को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। बुधवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने विवेक विहार कॉलोनी में लीकेज मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। मरम्मत के लिए सुबह 11 बजे मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई को रोकना पड़ा। इसके लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी। सप्लाई बाधित होने से टिबड़ी, शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़, मॉडल कॉलोनी, विवेक विहार, पुराना रानीपुर मोड़, न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी कॉलोनी, खन्न...