Haridwar News: मध्य हरिद्वार में सात घंटे पानी की सप्लाई ठप, 30 हजार की आबादी प्रभावित
हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: मध्य हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार को उत्तराखंड जल संस्थान ने मुख्य पेयजल लाइन की मरम्मत का काम किया। इसके चलते क्षेत्र के पांच पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई करीब सात घंटे बाधित रही। पानी की सप्लाई बंद होने से क्षेत्र की 30 हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। दिन में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। मंगलवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने शिवलोक कॉलोनी में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के लिए मुख्य लाइन से पानी की सप्लाई बंद की। इसके चलते न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी पंपिंग स्टेशनों से जुड़े इलाकों में पानी नहीं पहुंचा। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे पानी की सप्लाई को बंद किया गया। कर्मचारियों को मरम्मत और पाइप लाइन की वेल्डिंग का काम करने में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.