Haridwar News: मध्यरात्रि से गंगनहर में जल की निकासी शुरू, निचले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल मिला
हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: दशहरे पर्व पर वार्षिक बंदी के दौरान बंद की गई ऊपरी खंड गंग नहर में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने दोबारा जल की निकासी शुरू कर दी। इस दौरान करीब 18 दिनों की वार्षिक बंदी हुई। वार्षिक बंदी के दौरान विभाग ने गंग नहर में मरम्मत के काम किए। नहर में जल निकासी शुरू होने के बाद रविवार सुबह से हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हुआ। वहीं निचले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए किसानों को 18 दिनों बाद नहर से पानी मिला। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने मरम्मत और साफ सफाई काम के लिए 20 और 21 अक्तूबर की मध्य रात्रि को गंग नहर को बंद किया था। मरम्मत काम पूरा होने के बाद गंग नहर में दोबारा सात और आठ अक्तूबर की मध्यरात्रि को जल की निकासी शुरू की गई। वार्षिक बंदी के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.