Haridwar News: मदरसे में बंधक बनाकर युवक से मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा
हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: पथरी के गांव बोडाहेड़ी में युवक को मदरसे के अंदर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे पकड़कर मदरसे में खींच लिया और गेट बंद कर सरिये, ईंट और लाठी-डंडों से हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बोडाहेड़ी निवासी साहिल ने तहरीर में बताया कि चार नवंबर की शाम वह गांव में पानी की टंकी के पास खड़ा था। इसी दौरान अमजद और सुलेमान सफेद कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कुछ देर बाद उसे सबक सिखाने की बात भी कही।
मदरसे में बंधक बनाकर मारपीट का आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.