Haridwar News: मतदाता सूची में नाम सुरक्षित रखने को कांग्रेस ने बनाई 10 सदस्यीय समिति
हरिद्वार, अगस्त 4 -- Haridwar News: जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची में नाम सुरक्षित रखने और नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सहायता के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गठित इस समिति का उद्देश्य मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा उनके दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग देना है। समिति के सदस्य नोटिस प्राप्त मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देंगे और उनके नाम मतदाता सूची में सुरक्षित बनाए रखने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। कांग्रेस का कहना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में बना रहे, इसके लिए संगठन स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: एसआईआर अभियान के लिए कांग्रेस की 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.