Haridwar News: मजदूरों के हक और महिलाओं के सम्मान के लिए जिला स्तर पर सक्रिय होगा भारतीय जनता मजदूर संघ
हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: मजदूरों की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने, श्रमिकों के शोषण के मामलों को उठाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय जनता मजदूर संघ जिला स्तर पर अपनी गतिविधियां तेज करेगा। रविवार को बहादराबाद में प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में संगठन को प्रदेशभर में मजबूत बनाने और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में पोपिन कुमार मौर्य ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा। श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को सहायता दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। महिला मोर्चा की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले शोषण से जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.