Haridwar News: मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 11.81 लाख रुपये ठगे, जेवर लेकर जाने का आरोप
हरिद्वार, नवम्बर 7 -- Haridwar News: मकान की रजिस्ट्री कराने और बैंक से एनओसी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 11.81 लाख रुपये की ठगी करने और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर जाने का आरोप लगा है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जमालपुर कलां कनखल निवासी अनीता पत्नी चरण सिंह ने कोर्ट के प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इंद्रा बस्ती, इंडस्ट्रियल एरिया निवासी लाला राजपूत उर्फ योगेश ने अपनी भाभी सोनिया मधूकर पत्नी गौरव के मकान की 15 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था। आरोप है कि योगेश, सोनिया मधूकर और गौरव पुत्र राजकुमार ने मिलीभगत कर उनसे नकद, आरटीजीएस, ऋण खाते में जमा और मकान में निर्माण कार्य के नाम पर कुल 11.81 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद मकान का कब्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.