Haridwar News: मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
हरिद्वार, अगस्त 19 -- Haridwar News: मध्य हरिद्वार की विकास कॉलोनी के श्री रामघाट स्थित मंदिर में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस दौरान दो चोर गल्ले का ताला तोड़ कर चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद मंगलवार को चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में चोर मंदिर परिसर में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के भीतर मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।.
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.