Haridwar News: मंदिर परिसर में हैंडपंप निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
हरिद्वार, सितम्बर 20 -- Haridwar News: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हैंडपंप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वह गणेश महोत्सव में भी शामिल हुए और भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद लिया। कॉलोनीवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए मंदिर परिसर में हैंडपंप का निर्माण कराया जा रहा है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े छोटे-छोटे कार्य भी क्षेत्रवासियों के दैनिक जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं। लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग और आवश्यकता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.