Haridwar News: मंदिर दान राशि के 16 लाख गबन करने का आरोप, चार पर केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरिहर बांके बिहारी मंदिर नया हरिद्वार में दान की रकम में करीब 16 लाख रुपये का गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि सोसायटी की अवधि समाप्त होने के बाद भी पदाधिकारियों के रूप में खुद को स्थापित कर मंदिर की आय का हिसाब नहीं दिया गया। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नया हरिद्वार निवासी सुधाकर सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वेलफेयर सोसायटी का पंजीकरण साल 2014 में पांच साल के लिए हुआ था। इसकी अवधि 16 नवंबर 2019 को समाप्त हो गई। शिकायत में आरोप है कि इसके बाद न तो सोसायटी का चुनाव हुआ और न नवीनीकरण कराया गया। बावजूद इसके श्यामबाबू शर्मा अध्यक्ष, राजीव त्यागी महामंत्री, सुभाष जांगड़ उपाध्यक्ष और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.