Haridwar News: मंडी व्यापारियों को नोटिस, बिक्री रजिस्टर तलब किए
हरिद्वार, अगस्त 13 -- Haridwar News: किसानों के कारोबार और सब्जी मंडी के राजस्व में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने 6 आर और 9 आर जमा नहीं करने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही करीब छह व्यापारियों का बिक्री रजिस्टर तलब किया गया है। गुरुवार को मंडी निरीक्षक वर्षा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी के कुछ व्यापारी दैनिक बाजार मूल्य से कम दरों पर 6 आर जारी किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ मंडी समिति के राजस्व पर भी असर पड़ने की आशंका है। व्यापारियों से दैनिक बिक्री रजिस्टर समेत संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने और लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। बताया कि नानक चन्द कमल कांत, कालू हसन एंड कंपनी, प्रीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.