हरिद्वार, जुलाई 3 -- Haridwar News: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने सबसे पहले धनौरी-सिडकुल मार्ग पर पथरी रौ नदी में पुरानी गंग नहर के साइफन के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में बन रहे दो लेन के 90 मीटर स्पान वाले पुल का निरीक्षण किया। करीब 16.59 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के लिए 36 आधार स्तंभ प्रस्तावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि 33 स्तंभ अंतिम चरण में हैं, जबकि शेष तीन का निर्माण इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- तेनु-बोकारो नहर रोड में गार्डवाल निर्माण में तेजी इसके बाद पाइल कैप और स्टील सुपर स्ट्रक्चर का कार्य शुरू होगा। मंडलायुक...