हरिद्वार, अक्टूबर 10 -- Haridwar News: सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से मां गंगा के तट स्थित भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों, गुरु मूर्तियों और सिद्ध महात्माओं का विधि-विधान से तर्पण एवं पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संतों ने जलांजलि और पुष्पांजलि अर्पित कर गुरु परंपरा के महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित अनुष्ठान में संत-महंतों ने भाग लिया। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि सर्वपितृ अमावस्या केवल पितरों के स्मरण का पर्व नहीं है, बल्कि संन्यास परंपरा के उन ब्रह्मलीन महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता...