Haridwar News: भेल फैक्ट्री में निकला 12 फीट लम्बा अजगर
हरिद्वार, अक्टूबर 16 -- Haridwar News: भेल फैक्ट्री के ब्लॉक नंबर-3 में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। फैक्ट्री परिसर में अजगर मिलने की घटना से कर्मचारियों में भी हलचल बनी रही। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.