Haridwar News: भूपतवाला में गंगा पटरी मार्ग की मरम्मत और पीठ बाजार के पुनर्वास की मांग
हरिद्वार, नवम्बर 2 -- Haridwar News: भूपतवाला में गंगा पटरी मार्ग की बदहाली और 26 साल पुराने पीठ बाजार के उजड़ने से प्रभावित छोटे दुकानदारों की समस्याओं को लेकर समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के माध्यम से जिलाधिकारी को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। इनमें गंगा पटरी मार्ग के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के साथ पीठ बाजार के दुकानदारों के पुनर्वास तथा अवैध वसूली रोकने की मांग की गई है। पहले ज्ञापन में नितिन यादव ने बताया कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे स्थित पटरी मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क जगह-जगह टूटने से गहरे गड्ढे बन गए हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में अंधेरा रहता है। इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग टहलने और व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.