हरिद्वार, सितम्बर 25 -- Haridwar News: राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को छात्र संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा से जुड़े नेताओं ने एबीवीपी प्रत्याशियों के समर्थन में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान प्रत्याशियों ने कॉलेज के विकास और छात्र समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। सम्मेलन में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा, पार्षद सुमित चौधरी, आकाश भाटी, सूर्यकांत शर्मा, जिला निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक अनिरुद्ध भाटी और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी शर्मा मौजूद रहे। विदित शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए एबीवीपी को विचारधारा आधारित छात्र संगठन बताया और संगठन के प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की। अन्य वक्ताओं ने भी छात्रसंघ चुनाव में जातिगत आधार से ऊपर उठकर मत...