Haridwar News: भीमगोड़ा कुंड का होगा जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी एचआरडीए को
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- Haridwar News: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच पौराणिक भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की कवायद तेज हो गई है। मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को कुंड का निरीक्षण कर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) को जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी सौंपी और जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए। कुंड की सफाई, जलापूर्ति, सीढ़ियों और क्षतिग्रस्त पत्थरों की मरम्मत के साथ प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था और आसपास के धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की जाएगी। मेलाधिकारी ने एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह को आवश्यक अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने कुंड की रेलिंग और अन्य संरचनाओं को व्यवस्थित करने के साथ परिसर में स्थित मंदिरों और धार्मिक संरचनाओं का भी सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। आसपास के भवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.