Haridwar News: भारत विकास परिषद ने पौधे रोपे
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: भारत विकास परिषद ने रविवार को प्रांतीय संगठन सचिव निखिल वर्मा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे के निर्देशन में परिषद की पंचपुरी शाखा द्वारा सलेमपुर स्थित प्रेम ज्योति मंदिर परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के तहत आम, अमरूद, आड़ू, लीची और चकोतरा के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष कुशल श्रीवास्तव, शाखा सचिव संजय नैथानी, पर्यावरण संयोजक सुमित सक्सेना एवं कुमारी रिद्धि ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी तथा स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करना ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर सकोरा वितरण किया गया
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.