Haridwar News: भल्ला पार्क में शहीद दिवस पर शहीद जगदीश वत्स को किया नमन
हरिद्वार, अगस्त 14 -- Haridwar News: कोतवाली हरिद्वार के सामने भल्ला पार्क में शुक्रवार को शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण कर अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों और आश्रितों को शॉल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पूर्ण और प्रमाणिक इतिहास सुरक्षित किया जाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने इसके लिए नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.