हरिद्वार, नवम्बर 10 -- Haridwar News: कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में आयोजित संग समागम एवं श्रद्धांजलि समारोह में 13 अखाड़ों के संतों ने ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। संतों ने उन्हें तपस्वी, वीतरागी और मानव सेवा के प्रति समर्पित संत बताते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। निर्मल कुटिया झोला, जालंधर के वर्तमान महंत संत जसपाल सिंह की ओर से निर्मल कुटिया झोला के संस्थापक ब्रह्मलीन संत बसंत सिंह महाराज, संत ज्ञान सिंह महाराज और संत हरभजन सिंह की पुण्य स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का भोग डाला गया और अरदास की गई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की अध्यक्षता में हुए ...