हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- Haridwar News: नगर कोतवाली क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में देर रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया। वहीं मौके पर पहुंचने स्थानीय लोगों ने फुट ओवरब्रिज की मांग करते हुए हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, युवक अपर बाजार रोड की तरफ से रेलवे ट्रैक पार कर ब्रह्मपुरी जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ब्रह्मपुरी में युवक की ट्रेन से कट कर मौत, स्थानीय लोगों ने हंगामा किया घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरी के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके ...