हरिद्वार, जुलाई 28 -- Haridwar News: कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान मंगलवार को यात्रियों का बैग छीन कर भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से छीना गया बैग और उसमें रखे चार मोबाइल फोन बरामद हुए है। मंगलवार को गुजरावाला चौक के पास से कांवड़ ड्यूटी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि तीनों आरोपी यात्रियों का पीछा कर रहे थे। मौका मिलने पर आरोपियों ने यात्रियों का बैग छीन लिया। बैग छीन कर आरोपी भागने लगे। लेकिन कांवड़ मेले में भारी भीड़ के बीच पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों आरोपी पकड़े गए। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बैग छीन कर भागे तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया बैग सुरक्षित बरामद होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने तीनों युवकों को बरामद बैग सहित सहि...