Haridwar News: बुढ्ढी माता मंदिर विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने, चाकूबाजी और जानलेवा हमले में क्रॉस मुकदमे दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 17 -- Haridwar News: कनखल क्षेत्र स्थित बुढ्ढी माता मंदिर के बाहर हुए खूनी विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले के आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं। एक पक्ष ने मंदिर से बाहर निकलते ही युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने कुछ घंटों बाद रास्ता रोककर कारों से आए लोगों द्वारा धारदार हथियार, पत्थरों और नुकीली टाइलों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की शिकायत आने पर क्रॉस मुकदमे दर्ज किए हैं। कनखल निवासी कुमार शानू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 जुलाई की सुबह बुढ्ढी माता मंदिर में पूजा करने गया था। आरोप है कि मंदिर से बाहर निकलते ही मार्बल की दुकान के सामने पहले से घात लगाए बैठे दीपक कनसेरी निवासी जगजीतपुर ने उस पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.