Haridwar News: बीएचईएल लेडीज क्लब ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हरिद्वार, जुलाई 8 -- Haridwar News: हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ बीएचईएल लेडीज क्लब की सोशल वेलफेयर विंग ने बुधवार को बीएचईएल उपनगरी स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका नंदन कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारिणी समिति की पदाधिकारियों ने अमलतास, गुलमोहर, रुद्राक्ष, अर्जुन, लीची, अमरूद और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर नंदन कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज जिन पेड़ों का लाभ समाज को मिल रहा है, वे पूर्वजों की देन हैं और आज लगाए जा रहे पौधे आने वाली पीढ़ियों के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.