Haridwar News: बीएचईएल ने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: बीएचईएल हरिद्वार की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत हेतमपुर आन्नेकी गांव में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में जनभागीदारी का महत्व बताते हुए ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर बीएचईएल में 17 अगस्त से 16 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुई। ग्रामीणों ने ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में सहयोग देने का संकल्प लिया। बीएचईएल के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.