हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार। बीएचईएल अस्पताल परिसर में गुरुवार को अचानक हाथी के पहुंचने से मरीजों और चिकित्सीय स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। हाथी काफी देर तक अस्पताल परिसर और पार्किंग क्षेत्र में घूमता रहा। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि हाथी के विचरण के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। काफी देर अस्पताल परिसर में घूमने के बाद हाथी वापस राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की ओर लौट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि बीएचईएल अस्पताल राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा से सटा हुआ है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बीएचईएल अस्पताल में हाथी की दस्तक सहमे लोग जिसके चलते यहां आए दिन जंगली जानवरों की आवाजाही देखने को मिलती है। अस्प...