हरिद्वार, अक्टूबर 21 -- Haridwar News: बिल्केश्वर कॉलोनी के पास राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में बुधवार को हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। गश्त के दौरान वनकर्मियों को पहाड़ी के नीचे हथिनी का शव दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण हथिनी की मौत होने की आशंका जताई गई है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज की टीम बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम पहाड़ी की ओर पहुंची तो वहां हथिनी का शव पड़ा मिला। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घट...