Haridwar News: बिजली के खंभों से हटाए जा रहे अवैध केबल, देवपुरा से रानीपुर मोड़ तक कार्रवाई
हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- Haridwar News: शहर में विद्युत पोलों पर बिना अनुमति और बेतरतीब तरीके से लगाए गए केबल और तारों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम देवपुरा चौक से रानीपुर मोड़ तक अभियान चला रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व में केबल ऑपरेटरों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विद्युत पोलों और सार्वजनिक संपत्तियों पर बिना अनुमति लगाए गए केबल और तार स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए ऑपरेटरों को पर्याप्त समय भी दिया गया था। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी केबल और तार नहीं हटाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने अब खुद कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में टीम मौके पर विद्युत पोलों का निरीक्षण कर अनधिकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.