Haridwar News: बाल श्रम और बाल अपराध रोकने को समाज आए आगे: सुनीता चौधरी
हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: बाल श्रम और बाल अपराध की बढ़ती समस्या चिंताजनक है। बच्चों को मजदूरी और अपराध की राह पर जाने से रोकने के लिए परिवार और समाज को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। यह बात वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं हरिद्वार बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने कही। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आर्थिक गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा का अभाव और सामाजिक असमानता बाल श्रम व बाल अपराध के प्रमुख कारण हैं। इन परिस्थितियों में बच्चों का बचपन प्रभावित होने के साथ उनका भविष्य भी संकट में पड़ जाता है। जिन हाथों में कलम और किताबें होनी चाहिए, उन्हें मजदूरी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सुनीता चौधरी ने कहा कि सरकार बच्चों के संरक्षण और शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। बाल कल्याण समिति भी जरूरतमंद और संकटग्रस्त बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.