Haridwar News: बाल दिवस पर 400 बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम सिखाए, यातायात पुलिस ने शपथ दिलाई
हरिद्वार, नवम्बर 14 -- Haridwar News: बाल दिवस पर यातायात पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के करीब 400 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। शनिवार को कार्यक्रम में बच्चों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, रेड लाइट और ट्रैफिक सिग्नल का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की उपयोगिता और पैदल यात्रियों के नियमों के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: स्कूली बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली, ग्रामीणों को यातायात नियमों के अनुपालन का दिया संदेश आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.