हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: धर्मनगरी में लगातार हो रही बारिश के बीच कुशा घाट के पास सब्जी मंडी स्थित ऊर्जा निगम के बिजलीघर के कार्यालय की छत टपकने लगी। कार्यालय के अंदर पानी भरने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को तेज बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई, जिसके चलते कर्मचारियों को बाहर बैठकर काम करना पड़ा। कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यालय भवन की छत कई वर्षों से जर्जर है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है, जिससे कार्यालय में काम करना मुश्किल हो जाता है। कर्मचारियों ने अधिकारियों से जर्जर छत की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जलभराव के बीच बकेवर उपकेंद्र में करंट का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...