Haridwar News: बारिश में फिर उखड़ी सप्तऋषि की सर्विस लाइन की सड़क, जगह-जगह गड्ढे
हरिद्वार, सितम्बर 4 -- Haridwar News: बारिश थमने के बाद सप्तऋषि क्षेत्र में सर्विस लाइन की सड़क की बदहाल तस्वीर एक बार फिर सामने आ गई है। करीब 20 दिन पहले जिन गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त किया गया था वे बारिश के बाद फिर उभर आए हैं। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सप्तऋषि क्षेत्र की सर्विस लाइन पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरने से बचने के लिए वाहनों को इधर-उधर मोड़ते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढों के कारण कई वाहनों के टायर और अन्य हिस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.