Haridwar News: बारिश में दोपहर तक जनजीवन प्रभावित, धूप निकलने के बाद बढ़ी गर्मी
हरिद्वार, सितम्बर 6 -- Haridwar News: धर्मनगरी में रविवार को सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश होती रही। लगातार बारिश से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर निकले लोग भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर रहे। हालांकि दोपहर के समय मौसम ने करवट ली। इसके बाद धूप निकलने से गर्मी का अहसास बढ़ गया। शाम तक धूप निकलने और बादलों के छाने का सिलसिला जारी रही। रविवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को दोपहर के बाद धूप निकालने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जबकि शाम को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.