Haridwar News: बारिश में जलभराव की समस्या बनी, भगत सिंह चौक पर पानी में वाहन फंसे
हरिद्वार, सितम्बर 28 -- Haridwar News: धर्मनगरी में सोमवार को बारिश के बीच शहर में जलभराव की समस्या बन गई। दिन में तेज बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। भगत सिंह चौक पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। यहां सड़क पर जमा पानी में करीब आठ कारें और 15 दोपहिया वाहन फंसकर बंद हो गए। वाहन चालकों को पानी के बीच अपने वाहनों को पैदल खींचना पड़ा। जलभराव के चलते भगत सिंह चौक से पुराने रानीपुर मोड़ चौक तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पानी की निकासी के लिए पंप और सक्शन टैंक लगाए गए, लेकिन देर शाम तक लोगों को परेशानी से निजात नहीं मिल सकी। वहीं सोमवार धर्मनगरी में 65 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। शनिवार और रविवार को लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम कुछ साफ हुआ। सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर 12 बजे तक शहर में धूप निकली रही। इसके बाद अचानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.