Haridwar News: बारिश के बाद सुरेश्वरी देवी मंदिर मार्ग बदहाल, कीचड़ में फिसल रहे वाहन
हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: रविवार शाम को हुई बारिश के बाद भेल स्थित वन विभाग की भूमि से होकर सुरेश्वरी देवी मंदिर जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है। मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव होने के साथ ही कीचड़ जमा हो गया है। इससे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सुरेश्वरी देवी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर मार्ग पर फैली कीचड़ ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहिया वाहन चालकों को कीचड़ के बीच से गुजरने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर वाहन फिसलते-फिसलते बचे। वहीं, कीचड़ अधिक होने के कारण एक कार भी मार्ग पर फंस गई, जिसे निकालने में परेशानी हुई। श्रद्धालुओं का मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो गया। नवरात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.