Haridwar News: बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली, तापमान में गिरावट दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 4 -- Haridwar News: धर्मनगरी में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह के समय धूप ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद दोपहर और शाम के समय बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। बारिश रुकने के बाद शहर में गर्मी का अहसास कम हो गया। साथ ही अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। वहीं आंकड़ों के अनुसार शहर में पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। मंगलवार को सुबह के समय धूप निकली रही। इस दौरान धूप की तपिश से लोग परेशान रहे। करीब 11 बजे आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे बारिश रुकने के बाद दोबारा धूप निकल गई। शाम चार बजे तक धूप निकलने और बादल छाने का सिलसिला बना रहा। चार बजे एक दफा फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.