हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: धारीवाला गांव में बारात के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिजनौर निवासी अरुण चौहान ने आरोप लगाया कि गाली-गलौज का विरोध करने पर अमरपाल, संजय, जोगेंद्र और रविंद्र ने साथियों के साथ लाठी-डंडों, सरियों और फावड़ों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...