Haridwar News: बादल छाने से दिन में धूप की तपिश कम रही
हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: धर्मनगरी में शनिवार को आसमान में बादल छाने और धूप निकलने का सिलसिला बना रहा। बादलों की वजह से दिन में धूप की तपिश कम रही। इस दौरान गर्मी से लोगों को राहत मिली। शाम के समय भी गर्मी का अहसास कम रहा। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद रात के समय गर्मी कम रही। दिन में हल्की बूंदाबांदी ने भी गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई। दोपहर की समय भी गर्मी और लू का प्रकोप कम रहा। वहीं मौसम विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.