Haridwar News: बादलों में तपती धूप से राहत, उमस ने परेशान किया, तापमान घटा
हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: धर्मनगरी में रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिन में दो से तीन बार हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से शाम तक बादलों की वजह से धूप नहीं निकलीं। इस दौरान लोगों को धूप की तपिश से राहत मिली। हालांकि हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। दिन भर बादलों की आवाजाही और रुक रुककर हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बनी रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.