हरिद्वार, नवम्बर 9 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इम्तियाज अंसारी पुत्र गुलफाम अंसारी निवासी मोहल्ला चौहानान ने शिकायत पत्र देकर बताया कि सात नवंबर की रात को सहजाद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला चौहानान बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मौजूद था। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सहजाद को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने शिकायत में मुकदमा दर्ज करने और आसपास लगे सीसीट...