Haridwar News: बाइक की टक्कर से बच्चा घायल, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 27 -- Haridwar News: हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के टांडा औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के पिता ने बाइक सवार पर लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद घायल बच्चे को मौके पर छोड़कर भागने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह खालसा का चार वर्षीय पुत्र सड़क पार कर अपने चाचा के घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सोनू निवासी टांडा औरंगाबाद बाइक पर तेज गति में आया और बच्चे को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के दाएं पैर की हड्डी टूट गई, शरीर में अन्य चोटें भी आई है। एसओ अजय शाह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.