हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- Haridwar News: सीएचसी बहादराबाद में नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के एक साल बाद भी ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इससे गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को जांच और उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी है, जबकि ओटी शुरू करने के लिए दो डॉक्टरों की नियुक्ति का इंतजार है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। वहीं, ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीजों को भी दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद लोगों को सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन एक साल बाद भी दोनों जरूरी सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। सीएचसी ...