हरिद्वार, सितम्बर 20 -- Haridwar News: बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धीर सिंह उर्फ नाथी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम अतमलपुर बौंगला में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के लिए आरोपी को चौकी लाया गया, जहां उसने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। समझाने के बावजूद व्यवहार में सुधार नहीं होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...