Haridwar News: बहादराबाद क्षेत्र में अवैध चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 3 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार देर रात गश्त के दौरान टोल टैक्स बहादराबाद के पास संदिग्ध आरोपी को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान कन्हैया (26 वर्ष) पुत्र सतवीर सिंह, निवासी ग्राम खालीदपुर थाना गंगोह सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी संगीन वारदात की फिराक में था। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.