Haridwar News: बहादरपुर जट में तीन व्यक्तियों पर धमकी देने का आरोप
हरिद्वार, जुलाई 13 -- Haridwar News: पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में दो पक्षों में चली आ रही पुरानी रंजिश रुकने का नाम नही ले रही है। मामले में भोपाल ने पुलिस को तहरीर देकर पीछा कर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार गांव बहादरपुर जट में दो पक्षों में पहले फायरिंग ओर विवाद हुआ था जिसमे एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामला दोनो पक्षों में गरमाया हुआ है। भोपाल पुत्र गोपाल निवासी बहादरपुर जट ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले तीन व्यक्तियों पर पीछा कर गालीगलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि वह ज्वालापुर से घर आ रहा था तभी पीछे से एक कार में सवार तीन युवकों ने उसका पीछा कर उसे गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.